राजगढ़ी: बड़कोट में नगरवासियों की मांग को लेकर संत कैशव गिरी महाराज भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं ।
पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर नगरवासी बड़कोट तहसील में धरने पर बैठे हैं,नगर वासियों की पेयजल मांग को लेकर हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील कर्यालय तक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी उग्र प्रदर्शन किया।