राजगढ़ी: बड़कोट नगरवासियों ने संत कैश्व गिरी महाराज के नेतृत्व में तहसीलदार को भूख हड़ताल पर बैठने का दिया अल्टीमेटम
पेयजल समस्या से जूझ रहे बड़कोट नगरवासियों का धरना आंदोलन 29 वें दिन भी जारी रहा। नगरवासी यमुनानदी से बड़कोट नगर के लिए पंपिंग पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग लेकर धरने पर डटे हैं। आज गुरुवार नगरवासी हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज के नेतृत्व में तहसीलदार धनीराम डंगवाल को 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का अल्टीमेटम दिया।