राजगढ़ी: बड़कोट में संत केश्व गिरी महाराज ने नगरवासियों के धरने को समर्थन देकर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी
पंपिंग पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग लेकर बड़कोट नगरवासियों का धरना बुधवार को जारी रहा। हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष संत कैशव गिरी महाराज ने नगर वासियों के धरने को समर्थन दिया। उन्होंने आगामी 6 जुलाई तक पंपिंग योजना के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं करने पर भूख हड़ताल पर बैठने चेतवानी दी। आज नगर वासियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।