राजगढ़ी: पेयजल की मांग को आंदोलनकारियों का बड़कोट में धरना जारी, मुख्य बाजार चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर खाली बर्तन बजाए
आज आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र ही पंपिंग पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की।आंदोलनकारियो मुख्य बाजार चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर खाली बर्तन बजाये, वक्ताओं ने कहा कि छोटी पेयजल योजना से बड़कोट का पेयजल संकट दूर नहीं होगा। यमुना नदी से पेयजल पंपिंग योजना एक मात्र उपाय है