गृह मंत्री श्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी नेतागण
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के प्रस्तावित भूमिपूजन समारोह की तैयारियों का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया अवलोकन
#newsimpact #ग्वालियर #amitshah
ग्वालियर 09 अक्टूबर 2026/ ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह में देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव, एडीएम श्री सी बीप्रसाद सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्रीय सांसद, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मलगढ़ा थाने के समीप स्थित मैदान का निरीक्षण किया। भूमिपूजन के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन आदि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।