कुंडा: कुंडा इलाके के एक गांव में प्रेमी पर गर्भवती करने के बाद शादी से इनकार का आरोप
कुंडा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ कुंडा को शिकायती पत्र देकर अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने के बाद मुकर जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि प्रेमी ने विवाह का वादा किया था, लेकिन अब वह इनकार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया गया है।