बल्दीराय: लाला मजरे सोनवरसा में 2 साल की बच्ची की जलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
बल्दीराय के पूरे लाला मजरे सोनवरसा में रविवार की रात 11:45 पर एक छप्पर नुमा घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर हरीश वर्मा की दो साल की बेटी की जलकर मौत हो गई। वहीं हरीश की पत्नी बुरी तरह झुलसी है। सुबह नायब तहसीलदार बल्दीराय गुलाब सिंह चौकी इंचार्ज पारा चंद्रशेखर सोनकर ने मौके पर पहुंच कर जांच किया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है