बल्दीराय: कूरेभार मोड़ पर सड़क हादसे में युवक को बचाने के प्रयास में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित
शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हलियापुर थानाक्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर सुबह 9 का यह हादसा हुआ। कबरई महोबा से अयोध्या जा रही गिट्टी लदी ट्रक सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई। ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अशोक पाल और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। मौके पर तुरंत एनएच सुरक्षा कर्मी पहुंच गए।