बल्दीराय: मुइली का पुरवा में 6 किसानों की 8 बीघे फसल जली, आग शॉर्ट सर्किट से लगी, 80 हजार का नुकसान
बल्दीराय तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर 12:30 ब्लॉक कूरेभार के महिलो आशापुर गांव के मुइली का पुरवा में खेत से गुजरे बिजली के तारो में शॉर्ट सर्किट से श्रीराम के गेहूं के खेत मे अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख ज़ब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तक तक आग ने बिकराल रूप ले लिया और आग ने पास के बिरजू पाल, बिन्ध्याप्रसाद, सरजू प्रसाद मिश्रा, राम कलप के खेतों को भी अपनी