बल्दीराय: भवानी शिवपुर में शादी में बड़ी बहन की करंट से हुई मौत, विदाई से पहले ई-रिक्शा की चार्जिंग बैटरी से लगा करंट
बल्दीराय थानाक्षेत्र के भवानी शिवपुर में छोटी बहन की शादी में आई मंशा देवी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे की है जब राम प्रकाश की बेटी की शादी की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। मंशा देवी, जो जामों की रहने वाली थीं, अपनी बहन की शादी में आई थीं। दुर्भाग्यवश, उन्होंने अनजाने में ई-रिक्शा की चार्जिंग पर लगी बैटरी का तार पकड़ लिया। करंट लग