चांदवा: लाधुप गांव के समीप डाक पार्सल वाहन में लगी आग, चालक-उपचालक ने बचाई जान
चंदवा-रांची मुख्य मार्ग पर लाधुप गांव के समीप सोमवार की देर रात एक डाक पार्सल लिखे वाहन में अचानक आग लग गई। घटना में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक और उपचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। मंगलवार की दोपहर बारह बजे जानकारी दी गई।