सात समंदर पार गूंजा उत्तराखंड का लोकसंगीत, विवेक नौटियाल ने Birmingham में मचाया धमाल!
बर्मिंघम। उत्तराखंड के युवा लोकगायक विवेक नौटियाल के गीतों का जादू अब सात समंदर पार भी चलने लगा है।
26 अक्टूबर को #ShilpaProductions और #शैलेंद्र लसियाल द्वारा #Birmingham में भव्य #बग्वाल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में #विवेक #नौटियाल ने अपने सुपरहिट लोकगीतों से समां बांध दिया।
जैसे ही उन्होंने 'रम्म झमा', 'ओटुवा बेलेणा' और 'बाँधी ले तू ज्यूड़ी' गीत गाए, Birmingham में रह रहे प्रवासी #उत्तराखंडी भाई-बहन अपनी माटी की खुशबू में झूम उठे और खूब नाचे। ढोल-दमाऊ की थाप पर पूरी जनता थिरकने को मजबूर हो गई।
विवेक ने अपनी आवाज से विदेश में भी पहाड़ की संस्कृति को जिंदा कर दिया। बग्वाल महोत्सव बेहद भव्य और यादगार रहा।
#VivekNautiyal #Uttarakhandi #BagwalMahotsav #Birmingham #ShilpaProductions #PahadiSong #RammJhama #OtuwaBalena #ViralNews #UttarakhandCulture #PahadiSwag