डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब पर आबकारी टीम की छापेमारी, एक महिला समेत 2 गिरफ्तार; 100 पाउच देशी शराब बरामद
अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा ज़िला आबकारी अधिकारी के पी सिंह जी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र के बुल्ला वाला में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान एक पुरुष व एक महिला को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया दोनों के कब्जे से कुल 100 पाउच टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब बरामद हुई, नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गण वीर सिंह पुत्र किशन लाल निवासी बुल्ला वाला एवं सोना पत्नी भारत सिंह निवासी बुल्लावाला कुडकावाला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।