बहराइच: किला इलाके में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की, बुलडोजर से हटवाया अतिक्रमण
*बहराइच मे नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह के नेतृत्व में किला इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात और स्वच्छता को सुधारना था। टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आदि मौजूद रहे।