शामली: कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस कस्टडी में मौत के दावे का शामली पुलिस ने किया खंडन
Shamli, Shamli | Feb 22, 2024 18 व 19 फ़रवरी की दरमियानी रात बिडौली निवासी 34 वर्षीय फुरकान की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष पैनल द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शामली में पुलिस कस्टड़ी में मौत का दावा किया, जिसका शामली पुलिस ने खंडन किया है।