कामां: कामां में पंचायत चुनाव में बिना अनुमति वाहन रैली और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर होगी कार्रवाई
पंचायत चुनाव को लेकर कामां थानाधिकारी सुनील कुमार ने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति वाहन रैली और लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव नियमों की पालना करने की अपील की है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।