गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की रिहाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बुधवार को उनके वकीलों ने गाजियाबाद की विशेष अदालत में जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अर्जी दाखिल की। अदालत ने आजम खां की रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें निर्धारित की हैं।
#AzamKhan