बीकानेर: बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह तेज, पूर्व मंत्री ने 5 अप्रैल को बुलाई सभा से किया किनारा
बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद 5 अप्रैल को प्रस्तावित सभा को लेकर विवाद गहरा गया है। शहर और देहात कांग्रेस कमेटियों ने इस कार्यक्रम से किनारा करते हुए इसे अनाधिकृत बताया है। शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी मैदान में आयोजित बैठक पार्टी का आधिकारिक का