रामपुर मनिहारन: बड़गांव में बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, देर रात घर पहुंचकर लाठी-डंडों से किया हमला, महिला की मौत, 8 पर केस दर्ज
थाना बड़गांव क्षेत्र के नया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में गंभीर चोट लगने से 50 वर्षीय अनीता की मौत हो गई। पुलिस ने अनीता के पति की तहरीर पर महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अंकुर पुत्र विनोद और सचिन पुत्र राजवीर के बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी।