मोही में 101 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ #rajsamandnews #bhagwatkatha
राजसमंद के मोही कस्बे में राजपूत समाज की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार को 101 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और भगवान के भक्ति भजनों की मधुर धुन के बीच महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।