Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अरावली की गोद में गूंजे वैदिक मंत्र, 15 दिवसीय शिविर संपन्न . चारभुजा क्षेत्र के कसार गुरुकुल में आयोजित 15 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर 31 विद्वानों का सम्मान किया गया और बड़ी संख्या में संत, विद्वान व श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन समारोह में विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि भले ही कुंभलगढ़ कभी किला नहीं रहा हो, लेकिन मारवाड़ क्षेत्र के विद्वान ब्राह्मणों ने इसे ज्ञान की नगरी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गुरुकुल में जल्द वेद विद्यालय और ज्योतिष कार्यालय शुरू कराने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार, स्वर पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संतों, विद्वानों और अतिथियों का सम्मान किया गया। वहीं संस्था से जुड़े 31 विद्वानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि गुरुकुल में बच्चों को वैदिक संस्कारों, शास्त्र अध्ययन और भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी जा रही है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश पहुंच रहा है। 15 दिवसीय शिविर के सफल समापन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति व वैदिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। . #Rajsamandnews #Kasar #Gurukul #Jaivardhannews

Nathdwara, Rajsamand | Jun 6, 2026

MORE NEWS

पानी की बोतल बनी जानलेवा? चौंकाने वाला मामला
.
#UP #Jaivardhannews

पानी की बोतल बनी जानलेवा? चौंकाने वाला मामला . #UP #Jaivardhannews

Nathdwara, Rajsamand | Jul 13, 2026

प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी
.
जयपुर के प्रताप नगर इलाके में हुए नीरज शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय नीरज शर्मा की हत्या उनकी बेटी आयुषी शर्मा ने प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी पाने के लालच में करवाई। आरोप है कि आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी गई और कई दिनों तक महिला की रेकी की गई। 3 जुलाई को जब नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन नीरज शर्मा ने स्वयं अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार कर ली। इसी के साथ संपत्ति को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था।

#Jaipurneerajsharmacase #JAivardhannews

प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी . जयपुर के प्रताप नगर इलाके में हुए नीरज शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय नीरज शर्मा की हत्या उनकी बेटी आयुषी शर्मा ने प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी पाने के लालच में करवाई। आरोप है कि आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी गई और कई दिनों तक महिला की रेकी की गई। 3 जुलाई को जब नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन नीरज शर्मा ने स्वयं अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार कर ली। इसी के साथ संपत्ति को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था। #Jaipurneerajsharmacase #JAivardhannews

Nathdwara, Rajsamand | Jul 12, 2026