सारठ: गजियाडीह की महिला का गांव के 7 नामजद पर जानलेवा हमला व छिनतई का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sarath, Deoghar | Sep 21, 2026 गजियाडीह की मानो देवी पति नंदकिशोर मंडल ने 7 नामजद पर जानलेवा हमला कर घायल करने और सिकड़ी व मोबाइल छिनने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम 6 बजे थाने में दर्ज मामले में पीड़िता ने मामूली विवाद पर गांव के 4 पुरुष व 3 महिला पर गाली-ग्लोज करते हुए मारपीट करने से सिर में गंभीर चोट होने व कुदाल के प्रहार से पैर की 3 अंगुली कटने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।