छतरपुर के सटई नगर के भारत माता चौक स्थित एक सर्राफा दुकान में ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं और एक लड़की ने शातिर तरीके से चांदी की दो जोड़ी पायल चोरी कर लीं, वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 5 निवासी गौरव सोनी की सोने-चांदी की दुकान पर पहुंचीं महिलाओं ने दुकानदार को अलग-अलग डिजाइन की पायल देखने और बातों में उलझाए रखा इसी बीच एक महिला ने कपड़ों में और दूसरी ने पर्स में पायल छिपा लीं और बिना खरीदारी किए चली गईं दुकानदार को मिलान के दौरान 26 हजार रुपये मूल्य की दो जोड़ी पायल कम मिलीं सीसीटीवी जांचने पर चोरी का खुलासा हुआ पीड़ित ने मामले की शिकायत सटई थाना पुलिस से की है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर