*पति की मौत के बाद बेसहारा महिला की जमीन पर कब्जे का प्रयास, सरेआम लाठी-डंडों से मारपीट वीडियो हुआ वायरल*
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में एक बेसहारा महिला की पैतृक जमीन पर जबरन कब्जे और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।पीड़िता रश्मि यादव ने न्याय के लिए एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है पीड़िता के अनुसार, एक माह पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो चुकी है इसी का फायदा उठाकर आरोपी अंकित, अवनीश और संतोष यादव लाठी-डंडे व हथियार लेकर उनके खेत पर कब्जा करने पहुंचे विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के देवर और ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए घटना का वीडियो सामने आने के बावजूद स्थानीय थाने में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई,जिससे हौसले बुलंद आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़िता ने एसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर