छतरपुर कोतवाली थाना परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक घायल युवक रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचा। युवक ने करीब एक घंटे तक थाने में हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के सामने ही विरोधी पक्ष को गोली मारने की धमकी दे डाली। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जमकर विरोध जताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक को शांत कराकर मामला नियंत्रित किया। #toriyamohalla #MadhyaPradeshNews #PoliceAction