अमरोहा: अहमदनगर में बच्चों के विवाद में रिश्तों का खून, चचेरी बहन को मारी गोली
Amroha, Amroha | Nov 13, 2026 बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर मोहल्ले में एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गया