#कलेक्टर श्रीमती #प्रतिभा #पाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। वेयरहाउस में भंडारित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सील, भौतिक स्थिति और अभिलेखों की जांच की गई।
सर्वदलीय उपस्थितिः निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आरती यादव सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भाजपा से श्री रामेश्वर नामदेव, कांग्रेस से श्री शैलेंद्र तोमर, बीएसपी से इंजी. एसपी चौधरी और आम आदमी पार्टी (आप) से इंजी. डी.के. सिंह शामिल थे। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक श्री प्रमोद रजक एवं सहायक ईवीएम नोडल अधिकारी श्री मुकेश पटेल भी मौजूद रहे।
#jansamparkMP #sagar
Sagar, Sagar | Sep 28, 2026