नेशनल हाईवे 709 एडी सडक हरिद्वार रोड़ पर गांव सनौली-जलालपूर चौक के पास चलती कार में अचानक लगी आग, समय रहते 5 बच्चे व महिलाएं बाहर निकाले। ़ नेशनल हाईवे 709 एडी सडक हरिद्वार रोड़ पर दोपहर के समय गांव सनौली-जलालपूर चौक के पास चलती कार अचानक आग की लपटो में घिर गई। इंजन से धुआ उठता देख कार सवारो ने समय रहते कार रोक दी इसके बाद बच्चो के साथ मतलौड़ा से विकास अपनी परिवार के महिलाओं व बच्चो के साथ पांच लोगों को समय रहते बाहर निकालकर अपनी जान बचा ली।