भोजपुर विधायक श्री पटवा सुल्तानपुर में आयोजित जनकल्याण शिविर हुए शामिल
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ स्वीकृति पत्र
------
रायसेन जिले के सुल्तानपुर में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के मुख्य आतिथ्य में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारंभ में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ ही सरकार की जनहितैषी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे, इसी ध्येय और प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। विधायक श्री पटवा ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। जनकल्याण शिविर में अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner
Raisen, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026