बीना: कन्या महाविद्यालय में भोपाल से आई टीम के औचक निरीक्षण में पुराने रूम में सांप, नए भवन में दरारें मिलीं
Bina, Sagar | Sep 11, 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भोपाल से आई उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने बीना के महाविद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। कन्या महाविद्यालय में तो अव्यवस्थाओं की पोल ही खुल गई - एंटी रैगिंग बैनर गायब मिला और एक क्लासरूम सांप निकलने से बंद पड़ी मिली!" शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सतपुड़ा भवन से ओएसडी डॉ. अमर नायक और घनश्याम नागर की टीम बीना पहुंची।