वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने 1 करोड़ 41 लाख से ज़्यादा कीमत का सोना जब्त किया, 2 महिला यात्री गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने 1 किलो 928 ग्राम गोल्ड बरामद किया है। जिसे छुपा कर ट्रॉली बैग में मेटल के अंदर लाया गया था। कस्टम के एयर इंटेलीजेंस यूनिट की टीम ने बहरीन से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे 2 भारतीय हवाई यात्री को इस मामले में गिरफ्तार किया है। बरामद गोल्ड की कीमत 1 करोड़ 41 लाख 70531 है जिसे कस्टम की टीम ने जब्त कर लिया है।