वसंत विहार: कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
कापसहेड़ा थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया। बरामद किए गए तीनों फोन कापसहेड़ा इलाके से चुराए गए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है। यह बिजवासन गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इस आरोपी को संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार किया है।