वसंत विहार: कापसहेड़ा पुलिस ने झुग्गी में छापा मारा, 36.90 किलो फाइन क्वालिटी गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
कापसहेड़ा थाना की पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। जिसमें लगभग 36 किलो से ज्यादा फाइन क्वालिटी का गांजा बरामद किया गया और तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसकी पहचान कुल भूषण के रूप में हुई है, यह दिल्ली के समालखा स्थित सोनिया गांधी कैंप का रहने वाला है।