#पीलीभीत : साड़ी में #सजीं_अंजुम रहबर ने अपनी #शायरी से महफ़िल में बांधा समां, तालियों से गूंज उठा बाल्टन क्लब
पीलीभीत। शहर के बाल्टन क्लब में सजी अदबी महफ़िल ‘शाम-ए-सुख़न’ में मशहूर शायरा अंजुम रहबर ने अपनी दिलकश मौजूदगी और पुरअसर शायरी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। साड़ी में सजीं अंजुम रहबर जब मंच पर तशरीफ़ लाईं, तो महफ़िल की रौनक देखते ही बनती थी। उनकी शख़्सियत और शायरी ने ऐसा समां बांधा कि हर निगाह मंच पर ठहर गई।
अंजुम रहबर ने जब अपने अशआर पेश किए, तो हर लफ़्ज़ दिलों में उतरता चला गया। कहीं इश्क़ की कैफ़ियत झलकी, तो कहीं ज़िंदगी के एहसासात ने श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनके हर शेर पर तालियों की गूंज सुनाई दी और पूरा बाल्टन क्लब वाह-वाह के सदाओं से गूंज उठा।
अदब, शायरी और ख़ूबसूरत एहसासों से सजी इस महफ़िल ने पीलीभीत की शाम को यादगार बना दिया। अंजुम रहबर की पुरकशिश आवाज़ और शेरो-शायरी का जादू देर तक श्रोताओं के दिलों पर छाया रहा।
#pilibhit #पीलीभीत #mushaira #mushairavideo
#viralreels
Pilibhit, Pilibhit | Oct 28, 2026