जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव का युवक दूसरे समुदाय की नाबालिग किशोरी को लेकर हुआ फरार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में भट्टे पर रहने वाला युवक कानपुर देहात थाना अकबरपुर से एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले आया है।युवक दूसरे समुदाय का है। अकबरपुर में नुमाइश में काम करने गया था।नाबालिक किशोरी के परिजनों थाना जलालाबाद पहुंचे और थाने में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।