जलालाबाद: जलालाबाद में तैनात राजस्व निरीक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत,तहसील प्रशासन ने व्यक्त की शोक संवेदना
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद के अल्लाहगंज क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात रामदास भारती बीते दिन मोटरसाइकिल से अपने घर तिलहर जा रहे थे.।मदनपुर के पास अचानक चक्कर आ जाने से वह वेहोश होकर जमीन पर गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.।उनके सिर में कई जगह चोटें आई थी।परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।