जलालाबाद: गांव कटका बहादुरपुर में मज़दूरों ने मज़दूरी के पैसे नहीं देने का लगाया आरोप, एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कटका बहादुरपुर के मजदूरों ने थाने पहुंच कर बताया उन्होंने गांव दिबियापुर निवासी कुमले पुत्र अशोक की घुइया की फसल में मिट्टी चढ़ाने का काम किया था. मजदूरों ने ज़ब मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने गंदी गंदी गालियां दी और कहा पैसे नहीं देंगे. और धमकी दी अगर रास्ते में कहीं दिखाई पड़े तो हाथ पैर तोड़ देंगे।