जलालाबाद: एचडीएफसी बैंक शाखा जलालाबाद के मैनेजर ने ग्राहक को धक्का देकर निकाला, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के काशीराम कॉलोनी निवासी सर्वेश पुत्र रामचन्द्र ने सोमवार दिन के 2:00 बजे उप जिला अधिकारी उत्सव आनंद को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एचडीएफसी बैंक शाखा जलालाबाद में मेरे भाई के द्वारा गोल्ड लोन दिनांक 2 नवंबर 2023 को लिया गया था। लोन एकाउंट में वो नॉमिनी दर्ज है, मैनेजर गोल्ड नहीं दे रहा है।और बहाने बना रहा है।