जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के साधन सहकारी समिति पिटारमऊ में पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण, दिन भर अफरा-तफरी मची रही
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद ब्लॉक की पिटारमऊ साधन सहकारी समिति में खाद लेने के लिए रविवार सुबह 10 बजे से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई .अधिक किसानों की संख्या देख कर सचिव के हाथ पाव फूल गए. बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद डीएपी खाद का वितरण शुरू किया गया. आधे से अधिक किसानों को डीएपी नहीं मिली और वे निराश लौट गए