जलालाबाद: श्रीराम टॉकीज, जलालाबाद के पास बाइक सवार दबंगों ने ई-रिक्शा सवार युवक को पीटा, युवक हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी संजीव कुमार ने सोमवार दिन के 12:00 बजे थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया रविवार की शाम वह ई रिक्शा से सवारिया लेकर चौराहे की तरफ जा रहा था तभी श्रीराम टॉकीज के पास मोहल्ले के ही तीन युवक जो की मोटरसाइकिल पर सवार थे उन्हें रोक लिया और उन्होंने उनकी ई रिक्शा पर बैठी सवारी दीपू को पीट दिया।