अलवर: प्रतापगढ़ के झिरी में वन भूमि पर हो रहा है बड़ी मात्रा में अवैध खनन, एडीएम और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Alwar, Alwar | May 27, 2025 अलवर के थानागाजी से आगे प्रतापगढ़ के झिरी में वन भूमि के अंदर और निर्धारित लीज से बाहर पाताल तोड़ अवैध खनन रुक नहीं रहा। अन्य खनन संचालकों ने माइनिंग इंजीनियरिंग सीसीएफ एडीएम और एसडीएम को मंगलवार दोपहर 3:00 बजे ज्ञापन देकर शिकायत की है। उन्होंने बताया की 22 खनन संचालक नई गाइडलाइन का शिकार हो रहे हैं जबकि एक पर प्रशासन की मेहरबानी है। इसे बंद करवाया जाए।