अलवर: ट्रांसपोर्ट नगर टेंपो स्टैंड के पास बने क्वार्टर्स में मिला व्यक्ति का सड़ा-गला शव, चार दिन पुरानी बताई जा रही डेड बॉडी
Alwar, Alwar | May 27, 2025 अलवर में ट्रांसपोर्ट नगर टेंपो स्टैंड के पास बने क्वार्टर्स में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला,डेड बॉडी करीब 4 दिन पुरानी है। मृतक की पहचान बलदेव सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी सिरसा के रूप में हुई है यह अपनी बेटी के साथ अलवर में रह रहा था।बेटी प्रीति ने बताया कि उसके पिता 13 साल से उसके साथ रह रहे हैं लेकिन 6 महीने से दूर रह रहे थे।