अलवर: अलवर उद्योग नगर में एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
Alwar, Alwar | May 27, 2025 अलवर के उद्योग नगर में एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की पहचान जींद निवासी अजमेर के रूप में की है। उद्योग नगर थाने के सहायक निरीक्षक महेश ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया की शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।