सादाबाद: जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर जाना हाल-चाल
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सीएचसी सादाबाद का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कुछ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर चेतावनी दी है।