बेलहर: खरौंधा गांव से मारपीट मामले के वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Oct 10, 2026 थानाक्षेत्र के खरौंधा गांव से बीती रात गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के दो वारंटी कुलदीप मांझी और पद्दू मांझी को पुलिस ने शनिवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की दोनों वारंटी बहुत दिनों से फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।