सिंघेश्वर: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने 12 वर्षीय साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
सिंहेश्वर-पीपरा एनएच-106 पर सिरसिया गांव के पास तेज रफ्तार तेल टैंकर ने साइकिल सवार 12 वर्षीय मनखुश कुमार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है।