तारानगर: तारानगर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ का उद्बोधन, बोले- एक रुपए का भी लांछन लगे तो राजनीति छोड़ दूंगा
कार्यक्रम में राकेश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया। राकेश जांगिड़ ने कहा कि उन्होंने लगातार कई वर्षों तक पार्षद, डिप्टी चेयरमैन के रूप में शहर की सेवा की है और उनके कार्यकाल पर आज तक एक रुपए का भी लांछन नहीं लगा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई एक रुपए का भी भ्रष्टाचार का आरोप साबित कर दे तो वह राजनीति छोड़ देंगे।