खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार सुबह खेत में ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनोद कुमार बिंद (61) और उनके पुत्र धनु कुमार बिंद (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि पहले पुत्र करंट की चपेट में आया, उसे बचाने के प्रयास में पिता भी करंट की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
Bara, Allahabad | Jun 28, 2026