दारू: झुमरा बाजार में दुर्गापूजा से पहले के अंतिम हाट में रिकॉर्ड बिक्री: एक करोड़ से अधिक के खस्सी-बकरे बिके
झुमरा बाजार में दुर्गापूजा से पहले के अंतिम हाट में रिकॉर्ड बिक्री: एक करोड़ से अधिक के खस्सी-बकरे बिके, एनएच-522 पर लगा रहा जाम। दारू प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध झुमरा बाजार में दुर्गापूजा के मद्देनजर गुरुवार को लगा साप्ताहिक हाट त्योहार से ठीक पहले का अंतिम बाजार रहा, जहां खस्सी और बकरे की खरीद-बिक्री में जबरदस्त रौनक देखने को मिली।