अरियरी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) अंकुर गुप्ता ने की, जबकि इस मौके पर कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि सुबह 10 बजे अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित हुआ, जिसमें कुल सात मामलों की सुनवाई की गई। इनमें दो नए मामले आए, जबकि पांच मामले पूर्व से लंबित थे।